देश की तकदीर बदलने का चुनाव : ब्रजेश पाठक

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव देश की तकदीर व तस्वीर बदलने का चुनाव है।

हमीरपुर महोवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की नामांकन सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि बुन्देलखंड में लोग रात में निकलने से डरते थे। अब आपके बोट की ताकत है कि माताएं बहने किसी समय़ कही भी आ जा सकती है उनसे गुंडा मवाली बोलने वाला नही है।

उन्होने कहा कि लडाई दो विचारधारा की है। सपा भारत माता को गाली देती है वहीं भाजपा भारत माता की जय बोलती है। भाजपा का लक्ष्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा राज्य में गुंडे माफिया स्वच्छंद विचरण करते थे मगर योगी सरकार में माफिया अपने आप जेल जाने को तैयार हो जाता है। सरकार हर 70 साल उम्र के लोगो को आयुष्मान कार्ड जारी कर पांच लाख की इलाज की गांरटी देने जा रही है।

उन्होने कहा कि सपा व कांग्रेस में आज भी परिवारवाद पूरी तरह हावी है मगर भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष दल में प्रदेश व देश का अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा की नीतियो व सिद्धांतो से लोग प्रेरित होकर लोग भाजपा को पसंद कर रहे है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला करते हुुये कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर पांच सौ मीटर दूर चलकर अखिलेश यादव पुष्पांजलि करने नही गये थे मगर माफियों की मृत्यु पर वह पांच सौ किलोमीटर दूर जाकर फातिया पढ़ने गये थे।

श्री पाठक ने कहा कि विपक्ष का पीडीए का मतलब परिवार डेवलेपमेंट पार्टी है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि वह दस साल में जनता की हर समस्या का समाधान किया है। जनता के एक पैसे का वह गुनहगार नही है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रामकेश निषाद,सदर विधायक मनोज प्रजापति,राठ विधायक मनीषा अनुरागी, राजीव शुक्ला, महोवा विधायक राकेश गोस्वामी,घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक युवराज सिंह,जीतेंद्र मिश्रा,सुनील पाठक,जयंती राजपूत ने भी संबोधित कर प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Related Articles

Back to top button