मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में महक चंदेल, जानिए कौन है वो

ऊना, हिमाचल प्रदेश की बेटी महक चंदेल मिस इंग्लैंड-2024 ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी गयी है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली हिमाचली युवती है। मिस इंग्लैण्ड 2024 की फाइनल प्रतियोगिता 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित की जाएगी।

मूलत चिन्तपूर्णी की रहने वाली महक चंदेल विदेशी धरती पर कई बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

लंदन में आयोजित हो रही सौंदर्य प्रतियोगिता में इंग्लैंड की आठ हजार युवतियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद 40 को मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल के लिए चुना गया है, इसमें महक चन्देल भी हैं। पिता अनिल चन्देल लंदन में एक कारोबारी हैं, जबकि उनकी माता इंदरपाल ओहरी चन्देल लंदन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं, वो समाज सेवा में भी सक्रिय हैं।

हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने वाली 21 वर्षीय महक चन्देल का जन्म साउथ हॉल लंदन में हुआ, वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के साथ कार्य कर रही है। वह मॉडलिंग में भी सिक्का जमा चुकी है। समाज सेवा में गहरी रुचि रखती हैं, जरूरतमंद की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चला चुकी हैं।

मिस चंदेल कैंसर पीड़ितों के लिए चैरिटी एकत्रित करने के लिए प्रयासरत हैं, इसके लिए अभियान भी शुरू किया हैं। वह भविष्य में साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button