सपा विधायक फहीम इरफान ने खेली फूलों की होली

मुरादाबाद, मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक हाजी फ़हीम इरफ़ान ने बुधवार को जम कर फूलों की होली खेली और कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना और रंगों का त्योहार होली देश-दुनिया में अमन और शांति का पैगाम दे रहे हैं।

विधायक हाजी फ़हीम इरफ़ान ने इस मौके पर अपने पिता तथा बिलारी के प्रथम विधायक रहे हाजी मौहम्मद इरफ़ान की यादें ताजा करते हुए कहा “ हम उनके साथ इसी तरह होली मनाते रहे हैं। आज़ भी एक दूसरे के घरों में जाकर होली की खुशियों में शामिल होने का सिलसिला अनवरत जारी है।”

इस अवसर पर मौजूद सैंकड़ों की तादाद में लोगों को विधायक हाजी फ़हीम इरफ़ान ने गुजिया व फल खिलाकर, पुष्प वर्षा करते हुए सभी को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर हाजी मौहम्मद उस्मान एडवोकेट, समाजवादी पार्टी (सपा) यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, वीर सिंह यादव, रमाकांत सैनी, चिराग़ अग्रवाल,शुभम ठाकुर, अनिल ठाकुर,अभिनव चौधरी, रविन्द्र चौधरी राजीव शर्मा, राजेश प्रजापति, अरविंद जाटव, देवेन्द्र मौर्य, कपिल बाल्मीकि तथा विक्की सक्सैना समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button