मशहूर पॉप सिंगर के निधन पर मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मशहूर पॉप सिंगर के निधन पर मनोरंजन जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली,  स्टीरियो नेशन और ताज के नाम से प्रसिद्ध 90 के दशक के मशहूर पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 की उम्र में लंदन में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर तरसेम सिंह के लिवर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से वह कोमा में चले गए थे। लेकिन वहां वह इस जंग से ज्यादा दिन लड़ नहीं सके और सभी को अलविदा कह दिया। वह हर्निया बीमारी से जूझ रहे थे। लेकिन कोविड-19 की वजह से उनकी सर्जरी पोस्टपोन हो गई जिस वजह से उनकी हालत और खराब हो गई।

आपको बता दे ताज को 1989 में आए एलबम ‘Hit The Deck’से बहुत नाम मिला था। उन्होंने ‘प्यार हो गया’, ‘नाचेंगे सारी रात’ और ‘गल्लां गोरियां’ जैसे हिट गाने दिए। उन्होंने आखिरी बार जॉन अब्राहिम की 2019 में आई फिल्म ‘बाटला हाउस’ में ‘गल्ला गोरियां’ गाने में काम किया था। उन्हें एशियाई फैशन संगीत बजाने के लिए जाना जाता है।

23 मार्च 2022 को ताज के बैंड स्टीरियो नेशन के ऑफिशियल हैंडल से उनकी हेल्थ अपडेट दी गई थी। बताया गया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लिखा था, ‘ताज सर अब कोमा में नहीं हैं। उनकी रोज तबीयत में सुधार दिख रहा है। उनका परिवार इतने मुश्किल समय में आप सभी को सपोर्ट और दुआएं करने के लिए शुक्रिया कहता है। जब और अच्छी खबर होगी तब परिवार आपको इसके बारे में जानकारी देगा। सकारात्मक सोच के लिए आप सभी को शुक्रिया।’

उनके निधन की खबर मिलते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सभी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर बल्ली सागू ने ट्विटर पर ताज के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा कि RIP भाई, आप बहुत याद आएंगे। वहीं, अमाल मलिक ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर की। फिल्म निर्माता गुरिंदर चड्ढा ने ताज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि यह सुनकर दिल टूट गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button