खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का वीडियो सांग रिलीज

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का वीडियो सांग 'आजा राजा किस कर' रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री रितु सिंह का वीडियो सांग ‘आजा राजा किस कर’ रिलीज कर दिया गया है।

खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का भोजपुरी फिल्म बापजी से वीडियो सांग ‘आजा राजा किस कर’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ‘आजा राजा किस कर’ गाने में खेसारी लाल एक दम हैंडसम हंक लग रहे हैं, वहीं रितु सिंह गाने में मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। खेसारी लाल के इस नए वीडियो सॉ़न्ग को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। ‘आजा राजा किस कर’ गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है।

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, रितु सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button