नावेद खान बने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

नावेद खान बने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

झांसी,उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी के कांग्रेसी युवा नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान को अब पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है।

नावेद खान ने शुक्रवार को इस बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि एक गैर राजनीतिक परिवार के बेटे को पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है यह केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। इसके लिए वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी,यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बुंदेलखंड के बेटे राष्ट्रीय पटल पर काम करने का अवसर प्रदान किया ।

गौरतलब है कि भारतीय युवा कांग्रेस के इतिहास में झांसी से राष्ट्रीय सचिव बनने वाले नावेद पहले युवा नेता है। नावेद खान की जमीनी पकड़ और और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और पूरे देश में संगठन के प्रति कर्मठता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। नावेद इससे पहले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और झांसी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नावेद के राष्ट्रीय सचिव बनने पर उनके समर्थक एवं बुंदेलखंड के युवाओं ने हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button