यूपी मे यादव महासभा के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, सबने किया स्वागत

एक वर्ष बाद प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

लखनऊ, यादव समाज के सबसे बड़े सामाजिक संगठन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने उत्तर प्रदेश मे नये प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। नव नियुक्त अध्यक्ष का आज लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने उत्तर प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कप्तान सिंह यादव को सौंप दी है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रमोद चौधरी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव  के निर्देश पर कप्तान सिंह यादव को उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

कप्तान सिंह यादव आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव का आशीर्वाद लेने लखनऊ पधारे। जहां यादव महासभा के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वा्गत किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुये  राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में यादव समाज की विषम स्थिति को देखते हुये  प्रदेश अध्यक्ष पद के रूप में कप्तान सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ये समय समाज की सेवा करने का है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लालबहादुर यादव , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व कॉपरेटिव बैंक के कानपुर के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुराग यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा प्रभा यादव , राष्ट्रीय युवा संयोजक अभिज्ञान चौधरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ विनोद यादव, प्रदेश सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह,  पूर्व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अवधराज यादव,   पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पत्रकार  ओ0 पी यादव, पूर्व कौशांबी जिला अध्यक्ष धीर सिंह यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष फतेहपुर चौधरी राजेश यादव , पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशांबी शैलेंद्र यादव , पूर्व जिला सचिव फतेहपुर नरसिंह यादव, सीपी यादव, अरविंद यादव, एस एस यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

दिनांक 26 अप्रैल 2021 को प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव के आकस्मिक निधन के बाद से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के यूपी का प्रदेश अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इससे पहले, 22 वर्षों तक, जयप्रकाश यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे।

एक माह बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्ण नियुक्ति न करते हुये अंतरिम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप मे राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब लगभग एक साल बाद अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 उदय प्रताप सिंह यादव के निर्देश पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, प्रमोद चौधरी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कप्तान सिंह यादव की पूर्ण नियुक्ति कर दी गई है।

कप्तान सिंह यादव मूलत: मैनपुरी के निवासी हैं। वर्तमान में कानपुर महानगर में  रह रहें हैं। आप पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुयें हैं। सामाजिक कार्यों मे रूचि के कारण आप काफी समय से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा से जुड़ें हैं। इससे पहले आप यादव महासभा के कानपुर नगर के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे। वर्तमान दौर मे यादव समाज की सामाजिक और राजनैतिक स्थिति को देखते हुये यह  नियुक्ति महत्वपूर्ण समझी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button