अराजक तत्वों ने तोड़ी डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

अराजक तत्वों ने तोड़ी डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने डॉ़ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। रविवार सुबह प्रतिमा को टूटा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में मिला।

नवीगंज चौकी पुलिस को कल रात की इस घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी और पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना से लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button