चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित इस बार की जन्माष्टमी:श्रीकृष्ण सेवा संस्थान

चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित इस बार की जन्माष्टमी:श्रीकृष्ण सेवा संस्थान

मथुरा ,  भारत के चंद्रमिशन की सफलता से उत्साहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के प्रबंधतंत्र ने मन्दिर में मनाई जानेवाली 250 वीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को इसरो के वैज्ञानिकों के नाम समर्पित करने का निश्चय किया है।

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि यह इसलिए भी किया गया है कि इसरो के वैज्ञानिक सूर्य के रहस्य को खोजने के अपने मिशन में कामयाब हो सकें। जिस पुष्प बंगले में जन्माष्टमी को ठाकुर विराजेंगे उसका नाम इसरों के प्रमुख वैज्ञानिक एस़ सोमनाथ के अनुरूप ‘सोमनाथ ’ पुष्प बंगला रखा गया है।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रोवर प्रज्ञान को महत्व देते हुए ठाकुर की पोशाक को ’’प्रज्ञान प्रभास’’ नाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button