चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर साइंटिस्ट अंकुर गुप्ता के घर जश्न

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर साइंटिस्ट अंकुर गुप्ता के घर जश्न

इटावा,  मिशन चंद्रयान 3 के सदस्य अंकुर गुप्ता के इटावा स्थित आवास पर जश्न का माहौल है और जिले के लोग ऐतिहासिक उपलब्धि को पटाखे फोड कर और भारत माता की जय के नारे के साथ मना रहे हैं।

जिले के बसरेहर कस्बे के साइंटिस्ट अंकुर गुप्ता चंद्रयान-3 की लैंडिंग टीम का एक बड़ा हिस्सा है। शाम छह बजे के आसपास जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की वैसे ही इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में साइंटिस्ट अंकुर गुप्ता के घर जशन का माहौल शुरू हो गया । खुशी में हर और तिरंगा को हाथ में लेकर के आतिशबाजी चलाई जाने शुरू कर दी गई लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाने में जुट गए।

साइंटिस्ट अंकुर गुप्ता को यह कामयाबी पहली बार नहीं मिल रही है इससे पहले भी अंकुर गुप्ता साल 2012 में मंगलयान की सफल लैंडिंग का एक बड़ा हिस्सा बन चुके है। मंगलयान की सफल लैंडिंग के समय भी अंकुर गुप्ता को लेकर के उनके गृह नगर बसरेहर में भारी खुशी देखी जा चुकी है।

पिता सूरज प्रकाश गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। कस्बे में ही उनकी दुकान है। उनके पुत्र डॉ. अंकुर गुप्ता की प्राथमिक शिक्षा कस्बे के ही शिशु मंदिर से हुई। इंटरमीडिएट कस्बे के मनभावती इंटर कॉलेज से किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से एडवांस मटेरियल स्ट्रक्चर में पीएचडी की।

सूरज प्रकाश ने बताया कि अंकुर वर्ष 2012 में इसरो की वैज्ञानिक टीम में शामिल हुए। उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा एनएएल में प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button