चरस की तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

चरस की तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

arestपिथौरागढ़/नैनीताल,  उत्तराखंड में पिथौरागढ़ की पुलिस ने लगभग दो किलोग्राम चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिथौरागढ़ पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की ओर से गुरुवार को एंचोली के पास तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसी दौरान टीम की ओर से एक स्कॉर्पियो कार को रोका गया, तभी एक महिला थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने महिला को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके थैले से 1.890 किलोग्राम चरस बरामद किया गया।

आरोपी महिला की पहचान बालिंग गांव निवासी बेलमती के रूप में की गयी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह धारचूला से चरस खरीद कर बरेली ले जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button