नितीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में, सबसे अधिक यादव मंत्री

नितीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में, सबसे अधिक यादव मंत्री

बिहार, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।

जिनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों की संख्या पांच है। राजद ने यादवों को सबसे अधिक सात सीटें दी है, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत कुल चार विभाग रहेंगे। तेज प्रताप यादव को इस बार वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी होगी। वित्त मंत्री विजय चौधरी को बनाया गया है

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
  • विजेंद्र यादव-जेडीयू
  • आलोक मेहता-राजद
  • तेज प्रताप यादव- राजद
  • आफाक आलम-कांग्रेस
  • अशोक चौधरी-जेडीयू
  • श्रवण कुमार-जेडीयू
  • लेसी सिंह -जेडीयू
  • सुरेंद्र यादव-राजद
  • रामानंद यादव-राजद
  • जमां खान-जेडीयू
  • मदन साहनी-जेडीयू
  • संजय झा-जेडीयू
  • ललित यादव-राजद
  • संतोष कुमार सुमन- हम
  • कुमार सर्वजीत -राजद
  • सुमित कुमार(निर्दलीय)
  • शीला मंडल(जेडीयू)
  • चंद्रशेखर यादव(राजद)
  • समीर महासेठ(राजद)
  • सुनील कुमार(जेडीयू)
  • अनिता देवी- (आरजेडी)
  • जितेंद्र राय- (आरजेडी)
  • सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
  • जयंत राज-( जेडीयू)
  • इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
  • सुरेंद्र राम(आरजेडी)
  • कार्तिक सिंह(आरजेडी)
  • शाहनवाज आलम(आरजेडी)
  • मुरारी गौतम(कांग्रेस)
  • भरत भूषण मंडल(आरजेडी) 

Related Articles

Back to top button