पी.टी. उषा का राज्यसभा में इस खास तरह से हुआ स्वागत

पी.टी. उषा का राज्यसभा में इस खास तरह से हुआ स्वागत

नयी दिल्ली, राज्यसभा में नामित सदस्य पिलावुलाकंडी थेक्केपरांबिला उषा (पी.टी. उषा )ने बुधवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली और सदन के सदस्यों ने उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया।

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए ओलंपियन धाविका पी.टी. उषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदन के सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर इस महान धाविका का मेज थपथपा कर और तालियां बजाकर स्वागत किया।

श्रीमती पी.टी. उषा ने हिंदी भाषा में शपथ ली और श्रद्धा तथा निष्ठा के उच्चारण पर विशेष जोर दिया। शपथ लेने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन किया। श्री नायडू ने भी शपथ ग्रहण के दौरान श्रीमती पी.टी. उषा द्वारा श्रद्धा और निष्ठा शब्द पर जोर देने पर ध्यान दिया और इन शब्दों को मुस्कुराते हुए दोहराया।

Related Articles

Back to top button