उमा भारती ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से किया ये अनुरोध

उमा भारती ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से किया ये अनुरोध

भोपाल,  भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा से राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस लेने का अनुरोध किया है।

उमा भारती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि एनडीए ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, यह सब के लिए गर्व है। विपक्ष ने भाजपा के पूर्व नेता श्री सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय वे श्री सिन्हा के साथ कई बैठकों में शामिल रहीं हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, ‘उस समय पर श्री सिन्हा जो बोलते थे, यदि वह उसमें विश्वास करते हैं और उसका पालन करते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। उनकी एनडीए से नाराजगी हो सकती है, किंतु जिन बातों पर हम यकीन करते हैं उसका पालन कहीं भी हो रहा हो तो हमें उस बात के खिलाफ खड़े नहीं होना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button