चीन में भारी बारिश,बाढ़ से आठ लाख लोग प्रभावित

चीन में भारी बारिश,बाढ़ से आठ लाख लोग प्रभावित

नानचांग (चीन), पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में हो रही मूसलाधार बारिश और इससे आई बाढ़ की वजह से कल शाम तक आठ लाख लोगों की आबादी प्रभावित हो गयी है।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार 28 मई के बाद से हो रही बारिश के ताजा दौर से प्रांत के 80 कस्बों पर कहर बरपाया है। इससे 76 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल भूमि को नुकसान पहुंचा है। साथ ही साढ़े 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सीधे आर्थिक की नुकसान की खबर है।

मंगलवार सुबह बारिश का दौर धीमा पड़ने के बाद बाढ़ के खतरे के निशानों को हटा लिया गया है। अधिकारियों ने मौसम परिवर्तन और बाढ़ पर प्रभावी नियंत्रण और सूखा राहत प्रयासों पर बारीकी से नजर रखने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button