फिरोजाबाद में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार को शराब के ठेके पर मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ककरउ गांव में शराब के देसी ठेके पर कुछ लोग आज दोपहर शराब पी रहे थे। इस दौरान गांव के संजय यादव ने एक अन्य युवक से फोन पर जोर की आवाज मे बात करते समय टोक दिया गया। इसी बात का‌ बुरा मानकर संजय यादव के साथ विवाद हो गया। संजय यादव ठेके से वाहर निकला तभी उस अन्य युवक ने उस पर तेज धारदार हधियार से हमला कर दिया।

हमलावर युवक मौके से फरार हो गया वही संजय यादव लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने संजय यादव (33) को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर हमलावर के विषय में जानकारी की जा रही है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button