उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किया कचनौदा बांध परियोजना का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किया कचनौदा बांध परियोजना का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने किया कचनौदा बांध परियोजना का निरीक्षणललितपुर,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ललितपुर में 174.97 करोड़ रूपये की लागत वाले कचनौंदा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। उन्‍होंने अधिकारियों को जलजीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बुंदेलखंड के दौरे पर आये श्री योगी ने अधिकारियों को जलजीवन मिशन की परियोजनाओं को समय से पूरा करने के आदेश दिए है। ललितपुर की 174.97 करोड़ की लागत वाले इस कचनौंदा बांध परियोजना से 1,45,324 जनसंख्‍या को सीधा लाभ मिलेगा। इसमें 25,504 गृह संयोजनों की संख्‍या है। ये परियोजना साल 2022 अक्‍टूबर तक पूरी होनी है। इस बांध की प्रस्‍तावित पाइपलाइन की लंबाई 564 किमी है। जिसमें 62 राजस्‍व ग्राम को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बाद में पुलिस लाइन पहुंच कर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों के साथ जिले में हुए विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक भी की। सीएम ने झांसी के गुलारा, बचौली व तिलैठा गर्वेमेंट वाटर सप्‍लाई स्‍कीम का भी जायजा लिया। इस प्रोजेक्‍ट के तहत 114 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ये प्रोजेक्‍ट जून में पूरा किया जाना है।

श्री योगी ने मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित पीताम्बरा माई के दर्शन किए। वह पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीताम्बरा माई की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत सरकार जमीनी स्‍तर पर तेजी से काम कर रही है। भूगर्भ जल को संजोने के लिए जहां गांव गांव में तेजी से तलाबों का जीणोद्धार और निर्माण किया जा रहा है। सरकार प्रदेश में तेजी से नए कूप, नए बांधों का निर्माण करा रही है।

Related Articles

Back to top button