‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाए गए 52 करोड़ पौधे

नयी दिल्ली, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में देश भर में 52 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत गत पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी।

विज्ञप्ति में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी गयी जानकारी के हवाले से कहा गया है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देश भर में वृक्षारोपण में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। पर्यावरण मंत्री ने इस पोस्ट में कहा है कि इस अभियान के तहत पूरे देश में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने सभी से इस पहल के जरिए रहने लायक एक बेहतर धरती के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का आग्रह किया था।

Related Articles

Back to top button