लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स

लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स

नयी दिल्ली, संसद की अभेद्य सुरक्षा को भेदते हुए दो युवक आज लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गये और सदन की कार्यवाही तुरंत स्थगित कर दी गयी।

सदन में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल कार्यवाही का संचालन कर रहे थे। करीब एक बज कर दो मिनट पर दर्शक दीर्घा से एक युवक कूदा तो श्री अग्रवाल एकदम से अचकचा गये और उन्होंने पूछा कि क्या कोई गिर गया है। सदन में पकड़ो पकड़ो का शोर होने लगा। चंद पलों में ही जैसे ही मामला समझ में आया, श्री अग्रवाल ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

बाद में पता चला कि कुल दो लोग कूदे थे। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। उनमें एक का नाम सागर बताया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों लोग मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा दर्शक दीर्घा का पास हासिल करके संसद भवन पहुंचे थे।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button