लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि निकाय चुनाव में अपना समर्थन देकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकास परक नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है और भाजपा अगले साल होेने वाले आम चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सहारनपुर की जनता और एक एक कार्यकर्ता का अभिनन्दन करते है जिन्होने सहारनपुर नगर निगम सीट दिलाने के साथ देवबन्द में कमल‌ खिलाने का कार्य किया है। नगर निगम की सभी 17 सीटेर भाजपा की झोली में है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटो पर कब्जा जनता के आशीर्वाद से जीत हो जाए तो इसमे कोई आश्चर्य नही होना चाहिए ।

उन्होने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मुसलमानों में भाजपा को लेकर भय पैदा करने का काम करते हैं लेकिन मुसलमानों ने सरकार के कामकाज से खुश होकर बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया है और पूरे उत्तर प्रदेश में 95 मुस्लिम उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर जीते हैं जिनमें सहारनपुर के सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत की अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली फूलबानो अंसारी भी शामिल हैं। निकाय चुनावों से मिले संकेतों के आधार पर भाजपा उत्तर प्रदेश में लोक सभा की सभी 80 सीटें भी जीतेगी।

इस सवाल के जवाब में कि लोकतंत्र में विपक्ष का कमजोर होना किसी के भी हित में नहीं होता है, केशव प्रसाद मौर्य बोले कि विपक्षी दलों को जिताना हमारी जिम्मेदारी में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में प्लाई इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और आरा मशीनों के नए लाइसेंस देने का काम सरकार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। हर घर तक जल पहुंचाने का काम किया जाए। वंचित लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। मुख्यमंत्री आरोग्य योजना का लाभ दिया जाए। राशन उपभोक्ताओं को समय से राशन वितरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरसावा में बनाए गए सिविल एयरपोर्ट से जल्द ही सभी स्थानों के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह गेहूं खरीद केंद्रों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और बारीश से भीगकर खराब हो गए गेहूं की खुद जांच कराकर गेहूं की खरीद को प्रोत्साहित करें। उन्होंने नगर निगम में शामिल 32 गांवों पर भी खास ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button