दिल्ली में इतने डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली में इतने डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नयी दिल्ली, दिल्ली में सोमवार को गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो सकता है। मौसम विभाग ने लू के साथ राजधानी में तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की आशंका जतायी है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से एक डिग्री कम है। जबकि सुबह 8:30 बजे तक उमस 25 प्रतिशत थी।

आईएमडी के अनुसार, यहां के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

राजधानी में विभिन्न जगहों पर रविवार को तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। मुंगेशपुर में तापमान समान्य से सात डिग्री ऊपर 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे यह इलाका दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा था।

इसी तरह पितमपुरा और नजफगढ़ में तापमान क्रमशः 46.6 और 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button