केन्द्र सरकार के फैसलों की घर घर जानकारी देगी भाजपा: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

केन्द्र सरकार के फैसलों की घर घर जानकारी देगी भाजपा: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

कानपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और ऐतिहासिक फैसलो के साथ घर घर दस्तक देगी।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी नौ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी फिर एक बार जनता के दरबार में पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों के साथ संवाद करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी परम्परा के अनुसार अपनी सरकारों के काम-काज का व्योरा जनता के दरबार में प्रस्तुत करती है। फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प लेेकर पार्टी केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ प्रत्येक द्वार पर दस्तक देगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, श्रीमती कमलावती सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिंह रावत व प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान समेत सांसद, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि महासम्पर्क अभियान को सर्वस्पशी, सर्वग्राही, सर्वव्यापी तथा सर्वसमावेशी बनाने के लिए प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता को अभियान से जोड़ना होगा। उन्होने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के अनुरूप धारा 370 हटाने का काम किया, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, तीन तलाक पर रोक जैसे बडे निर्णयों के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, मुद्रा योजना, निशुल्क राशन की उपलब्धता जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से अंत्योदय पथ पर बढते हुए अंत्योदय का लक्ष्य पूरा हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क निर्माण सभी स्तर पर बहुत काम हुए है।

उन्होने कहा कि कि आगामी 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा जनसभाओं के साथ ही महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। लोकसभा स्तर पर भी जनसभाओ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रबुद्ध व व्यापारी सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने निकाय चुनाव में अभूतपूर्व परिणामों के लिए जनता तथा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए जीत की बधाई दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी से लेकर मंडल पदाधिकारी टिफिन बैठक करेंगे। सभी सातों मोर्चे का संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, साथ ही विधानसभा स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन भी आयोजित किए जाएगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button