अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुआ परिवार

अखिलेश यादव की ताई का हुआ निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुआ परिवार

इटावा, समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की पत्नी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी सुभद्रा देवी (85) का शनिवार भोर निधन हो गया।

परिजनो के अनुसार श्रीमती सुभद्रा देवी काफी समय से बीमार थी। उनका सैफई मेडिकल कॉलेज में तड़के तीन बजे निधन हो गया। सूचना मिलते ही सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना बलिया एवं गोरखपुर जाने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर सैफई अपनी ताई के अन्तिम दर्शन के लिए पहुंच गए।

सर्वश्री अभय राम, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, राजपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव आदि परिजनों ने परिवार की बुजुर्ग सदस्य के पार्थिव देह पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

सैफई महोत्सव ग्राउण्ड में बने समाधिस्थल पर श्रीमती सुभद्रा देवी का अन्तिम संस्कार किया गया। मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने अपनी दादी को मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में हर शख्स की आंखे नम थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button