पवन सिंह और गरिमा परिहार का रोमांटिक गाना ‘होता कमर मे दरद’ रिलीज

पवन सिंह और गरिमा परिहार का रोमांटिक गाना 'होता कमर मे दरद' रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और अभिनेत्री गरिमा परिहार का रोमांटिक गाना ‘होता कमर मे दरद’ रिलीज हो गया है।

रवि किशन और पवन सिंह की भोजपुरी मेरा भारत महान एक गाना ‘होता कमर मे दरद’ वर्ल्डवाइड रिकार्डस से रिलीज हो गया है। इस गाने में पवन सिंह और गरिमा परिहार ने परफॉर्म किया है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया हैं।

उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय कृत भोजपुरी की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और सत्यजीत राय हैं। फिल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल कर रहे हैं। निर्देशक एवं डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव , अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरविद तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं।

Related Articles

Back to top button