उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा ने घोषित किए प्रत्याशी

उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा ने घोषित किए प्रत्याशी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

गोला गोकर्णनाथ से भाजपा विधायक अरविंद गिरि के हाल ही में हुए निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। भाजपा ने सीट पर गोला गोकर्णनाथ से दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सपा ने भी आज इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए विनय तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 03 नवंबर तय की है। उपचुनाव की अधिसूचना कल शुक्रवार को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उम्मीदवार अपने नामांकन 14 अक्टूबर तक कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button